पानी समझ पिया रसायन, युवक की मौत
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में पानी समझकर जहरीला रसायन (थिनर) पीने से विशाल (24) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मूलत: गाजियाबाद का रहने वाला विशाल मौजपुर इलाके में बुक बाइंडिंग का काम करता था। परिवार में पिता सुंदरलाल और अन्य सदस्य हैं। शुक्रवार सुबह काम करने के दौरान विशाल ने पानी की जगह बोतल में रखे थिनर को पी लिया। इसे पीते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। पास के अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।