फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक बैग बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लास्टिक बैग बनाने की फैक्टरी में
विज्ञापन

लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
- देर रात तक आग बुझाने और कूलिंग का काम जारी, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
- कश्मीरी गेट इलाके में डीटीसी लो-फ्लोर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में मंगलवार दोपहर प्लास्टिक के बैग बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। देर रात तक आग बुझाने और कूलिंग करने का काम किया जा रहा था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद यहां काम कर रहे मजदूर बाहर निकल गए। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है। उधर, कश्मीरी गेट रिंग रोड पर बस अड्डे की ओर जा रही है डीटीसी की एक लो-फ्लोर बस में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
पुलिस व दमकल विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि गली नंबर-9 लेबर चौक के पास प्लास्टिक के बैग की फैक्टरी में आग लगी है। यह फैक्टरी 150 गज में फैली हुई है। आग लगने के दौरान यहां काफी मजदूर काम कर रहे थे। लेकिन सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए। प्लास्टिक होने की वजह से आग तेजी से फैली। कुछ ही देर मेें दो मंजिला फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें निकालने लगीं। मौके पर पहुंचे दमकल अधिकारियों ने आग को मध्यम दर्जे का घोषित कर मौके पर 30 दमकल की गाड़ियों को बुला लिया। दमकल कर्मियों ने आसपास कीफैक्टरियों को खाली करवा लिया और वहां मौजूद लोगों को दूर हटाकर आग बुझाने में जुट गए। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंगलवार दोपहर कश्मीरी गेट रिंग रोड पर एक डीटीसी लो-फ्लोर बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार सभी यात्री बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें