फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग गायब, युवक पर भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग गायब, युवक पर भगाने का आरोप
विज्ञापन

मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पांवटा पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की रविवार से गायब है। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों व आसपास क्षेत्र में तलाश की। कोई पता न चलने पर पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। लड़की अंतिम बार स्थानीय युवक के साथ लोगों ने देखी थी। इसके बाद परिजनों ने युवक पर नाबालिग को बहला फुसला कर कहीं भगा ले जाने की आशंका जताई है। पांवटा के देवीनगर निवासी परिजनों ने पांवटा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा है कि बेटी अभी नाबालिग है। 31 मार्च 2019 की रात से गायब है। परिजनों को संदेह है कि नाबालिग बेटी को पांवटा के बद्रीपुर निवासी बहला-फुसला कर जबरदस्ती अपने साथ कहीं ले गया है। परिजनों का कहना है कि अपने स्तर पर अपनी लड़की को आसपास क्षेत्रों व रिश्तेदारों के यहां तलाश किया गया। काफी कोशिश करने के बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिजनों ने शिकायत में बेटी को किसी जानी माली नुकसान की भी आशंका जताई है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें