फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढवाल उत्तराखंड और आगरा यूपी के ध्यानार्थ
विज्ञापन


युवक को लूटकर भाग रहे 3 बदमाश दबोचे
पिकेट पर पुलिस पर गोली भी चलाई, नशे की आदत के चलते करते थे लूटपाट

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी एक युवक से लूटपाट कर भाग रहे थे। आरोपियों की पहचान न्यू रोशनपुरा निवासी प्रभात, राजा और प्रेम नगर निवासी लक्ष्य के रूप में हुई है। प्रभात मूलत: गढवाल उत्तराखंड का रहने वाला है। जबकि राजा आगरा यूपी का रहने वाला हैै। तीनों बदमाश नशे की आदत की वजह से लूटपाट को अंजाम दे रहे थे। इनके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और लूटा गया पर्स बरामद किया गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि 25 अप्रैल की देर रात एक युवक ने शिकायत दी कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे लूटपाट की है। पुलिस ने तुरंत इलाके में पिकेट लगाकर बाइक की जांच शुरू की। राजोकरी पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार तीन बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली चला दी। गोली किसीपुलिसकर्मी को नहीं लगी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर दो बदमाशों को दबोच लिया। अगले दिन पुलिस ने फरार लक्ष्य को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें