फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक की लापरवाही से कट गया 11वीं के छात्र का कान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस चालक की लापरवाही से छात्र का कान कटा
विज्ञापन


चढ़ते समय चालक ने चला दी बस, दूसरे वाहन की चपेट में आया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में क्लस्टर बस चालक की लापरवाही से 11वीं कक्षा के छात्र का कान कटकर अलग हो गया। कान कटते ही छात्र बेहोश हो गया। खून से लथपथ छात्र को साथी सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसका कटा हुआ कान न मिल पाने से कान नहीं जुड़ पाया। छात्र को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज जारी है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र धीरज (18) परिवार के साथ आजादपुर गांव में रहता है। वह सिविल लाइन स्थित सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। 28 दिसंबर को धीरज अपने दोस्तों के साथ स्कूल से लौट रहा था। इस बीच वह मीना देवी जिंदल अस्पताल के पास बस स्टैंड पर खड़ा था। दो बजे वह दोस्तों के साथ 143 नंबर की क्लस्टर बस में चढ़ने लगा। इसी दौरान चालक ने बिना गेट बंद किए बस चला दी। धीरज बस के गेट पर ही लटका रहा। उसके साथी चिल्लाते रहे। इसी दौरान एक अन्य वाहन की चपेट में आकर धीरज का कान कटकर अलग हो गया। धीरज के कान से खून बहने लगा। शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें