फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी नहीं खाने पीने के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
डाबड़ी स्थित केंद्रीय भंडार से हजारों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन

- शटर उखाड़कर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बदमाश अब नकदी ही नहीं, खाने पीने के सामान पर भी हाथ साफ करने लगे हैं। डाबड़ी इलाके में बदमाशों ने केंद्रीय भंडार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और हजारों रुपये के सामान लेकर फरार हो गए। महिला कर्मचारी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गयी है।
पुलिस के अनुसार रश्मिता मिश्रा(35) सपरिवार महावीर एंक्लेव में रहती है। वह डाबड़ी में एमटीएनएल कार्यालय के सामने स्थित केंद्रीय भंडार में काम करती है। बृहस्पतिवार सुबह केंद्रीय भंडार की इमारत के केयर टेकर ने रश्मिता को फोन कर बताया कि केंद्रीय भंडार का शटर उखड़ा हुआ है। जबकि 26 दिसंबर की रात वह शटर में ताला लगाकर गयी थी। सूचना मिलते ही वह तुरंत दुकान पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि दुकान से बदमाश 41 पैकेट काजू, 60 पैकेट किशमिश, 51 पैकेट बादाम, 6 पैकेट अखरोट, तेल के कई केन के अलावा अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। रश्मिता ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और पीड़िता की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें