फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रुपये जमा करवाने गए शख्स से पचास हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में कैश जमा कराने गए शख्स से 50 हजार ठगे
विज्ञापन

नई दिल्ली। कापसहेड़ा इलाके में बैंक में रुपये जमा करवाने आए एक शख्स से ठगों ने पचास हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

प्रदीप(24) सपरिवार कापसहेड़ा इलाके में रहता है। वह निजी बस चलाता है। शनिवार को प्रदीप समालखा स्थित बड़ौदा बैंक की शाखा में पचास हजार रुपयेे जमा करने गया था। बैंक में फार्म भरते समय दो युवक उसके पास आए और उसका फार्म भरने के लिए कहा। फिर बातों में उलझाकर युवक प्रदीप को बैंक से बाहर ले गए। उसके हाथ में एक बंडल दे दिया और बताया कि उसमें दो लाख रुपये हैं। एक युवक ने उससे कहा कि वह उसका रकम जमा कर आ रहा है। दूसरा युवक उसके पास ही खड़ा है। काफी देर होने के बाद प्रदीप रुपये जमा करवाने गए युवक की तलाश करने बैंक के भीतर गया, पर वह नहीं मिला। बाहर आया तो पहले उसके साथ खडा युवक भी फरार हो चुका था। पीड़ित ने बंडल को खोलकर देखा तो उसमें कागज के कतरन थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें