फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर ने बाइक सवार युवकों पर लगाया गोली चलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नर ने बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली
विज्ञापन

- शिकायत पर जांच शुरू, पुलिस को मौके से नहीं मिला कोई खोखा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साकेत के पुष्प विहार इलाके में रविवार दोपहर एक किन्नर ने बाइक सवार दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया। गोली किसी को भी नहीं लगी है। किन्नर अपने सहयोगियों के साथ थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, मौके की छानबीन के दौरान पुलिस को कोई खोखा नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रौनी नाम की किन्नर कालू किन्नर के साथ रहती है। रविवार दोपहर रौनी अपने सहयोगियों के साथ पुष्प विहार सेक्टर चार में घूम रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और एक ने उस पर गोली चला दी। युवकों ने अपने चेहरे पर नकाब पहन रखा था। गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया है, लेकिन मौके से कोई खोखा नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है। शिकायत पर अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें