फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस योग गुरु मानसी गुलाटी का ऑनलाइन योग सेशन में बोले सुरेश रैना: बढ़ते संक्रमण में यही रखेगा निरोग

Sat, 06 Jun 2020 03:32 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मानसी गुलाटी-सुरेश रैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय फेस योग गुरु मानसी गुलाटी के ऑनलाइन योग सेशन ‘योग ऊर्जा’ पर हुई ऑनलाइन चर्चा में कहा की कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है और इस मुश्किल घड़ी में हम सबको योग की जरूरत है। 

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु मानसी गुलाटी ने अपने फेसबुक लाइव योग सेशन में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए ‘महक्रिया’ को सबसे महत्वपूर्ण बताया है जिसे आप उनके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिख सकते हैं। 

योग की बारीकियों को बताते हुए उन्होंने कहा की यदि आप रोज 10 से 15 मिनट योग करते हैं तो यह निश्चित ही आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत करेगा और कोरोना संक्रमण में आपके शरीर को स्वस्थ रखने में लकभकारी होगा ।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया की पांच बजे के बाद आप ऑइली खाना बिल्कुल नहीं खाएं, हल्दी वाला दूध पिए, तेजपत्ते का पानी पिए और हो सके तो नीम की पत्ती का सेवन जरूर करें। 

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते इस वक्त देश शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर चुनौतियों का सामना कर रहा है। फिलहाल इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ने के लिए योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

योग गुरु मानसी गुलाटी को ऑनलाइन माध्यम से जोड़कर "योग ऊर्जा" नाम से एक योगा सेशन आयोजन लगातार अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर कर रही हैं। इस सेशन में योग अभ्यास और अनुशासन के जरिए स्वस्थ और चुस्त-दुरुस्त रहने के सूत्रों को बताया जाता है।

मानसी गुलाटी अब योग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति बटोर रही हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने भारत के करीब सभी राज्यों में राज्यपालों के साथ योग को लेकर काम किया है। साथ ही उपराष्ट्रपति, सीबीआई, नेवी, एयरपोर्ट, दूतावासों, स्कूलों, विश्वविद्यालयों, जेलों में भी योग सेशन के लिए बुलाई जाती रही हैं।

इसके अलावा मानसी किताबों के लेखन में लगातार जुटी रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 17वीं और 18वीं किताब का विमोचन, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाइक और उपराष्ट्रपति श्री वैंकया नायडू ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें