नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी के मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (फील्ड एपिडेमियोलॉजी) प्रोग्राम की काउंसलिंग द्वारका कैंपस में 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा के सफल उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। इस प्रोग्राम में दाखिला के लिए 20 सीटें उपलब्ध है। काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार को 96 हजार रुपये का कुलसचिव के नाम बैंक ड्राफ्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ में लाने होंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। ब्यूरो