फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: 21 दिन में ही 3.25 लाख लोगों ने लगवाया टीका, बुजुर्गों की संख्या 80 फीसदी

Tue, 23 Mar 2021 12:39 AM IST
योगेश जोशी अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली

सार

- प्रतिदिन 35 हजार लोगों की लगाई जा रही वैक्सीन, लक्ष्य 45 हजार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते कई दिनों से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसका असर टीकाकरण अभियान पर भी दिख रहा है। 21 दिन में 03 लाख 25 हजार लोग टीका लगवा चुके हैं। एक सप्ताह से रोजाना औसतन 30 हजार लोग टीका लगवा रहे हैं।  हालांकि, कुल टीकाकरण की बात करें तो अभी भी लक्ष्य के मुताबिक काफी कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


दिल्ली में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अभी तक 8 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। कुल 2.78 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीके के लिए पंजीकरण कराया था। इनमे से अभी तक 1 लाख 96 हजार को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, 4.5 लाख अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों में से 2 लाख 71 हजार को वैक्सीन लगी है।

वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के लोग( पुरानी बीमारी से पीड़ित) भी 43 हजार लोगों को ही टीका लग सका है। जबकि, इनकी संख्या करीब तीन लाख है। इस लिहाज से देखें तो लक्ष्य के हिसाब से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। एम्स के डॉक्टर विजय गुर्जर बताते हैं कि कुछ सप्ताह से दिल्ली मे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण कराने की जो प्रक्रिया है। उसको थोड़ा सरल बनाने की जरूरत है। तकनीकी परेशानियों की वजह से कई लोग टीका लगवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नही करा पाते है। ऐसे में वह वैक्सीन भी नही लगवा रहे है। साथ ही जो लोग कोविड से संक्रमित होकर ठीक हो चुके है। उन्हें लगता है कि अब उनके अंदर एंटीबॉडी बन गई है। ऐसे लोग भी वैक्सीन नही ले रहे है।

नगर निगम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अजय कुमार का कहना है कि कई लोगों को लगा रहा है कि वह कोरोना से संक्रमित नहीं होगे। इसके चलते वह टीका नहीं लगवा रहे हैं, लेकिन लोगों को इस प्रकार की भ्रांतियां मन में नहीं रखनी चाहिए।

बुजुर्गों में दिख रहा उत्साह...

दिल्ली में बुजुर्गों में टीकाकरण के लिए काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। 21 दिन मे करीब 03 लाख बुजुर्ग वैक्सीन ले चुके है। अभी तक हुए कुल वैक्सीनेशन में 32 फीसदी बुजुर्ग ही हैं।

टीकाकरण के आंकड़े...

कुल 500 केंद्रों पर चल रहा टीकाकरण कार्यक्रम
लक्ष्य - 45 हजार प्रतिदिन

इतने लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज - 810,083
अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारी -2,71,209
स्वस्थ्य कर्मचारी -1,96,130
45 साल से अधिक उम्र के -43,500
बुजुर्गों ( 60 साल से ज्यादा) - 2,99,453

दूसरी डोज-1,84,564
विज्ञापन

टीका लगवा चुके पांच लोगों से बातचीत...

1. कनिष्क यादव- 
वैक्सीन आने के बाद इसको लगवाने के लिए काफी उत्सुक था। टीके की दोनों खुराक लगवा चुका हूं। अभी तक कोई भी समस्या नहीं हुई है। सभी लोगों से अपील है कि वह टीका जरूर लगवाएं। 

2- डॉक्टर गुरुराज-
 कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन सबसे कारगर हथियार है। टीकाकरण शुरू होने वाले दिन ही मैने पहली डोज लगवा ली थी। एक माह पहले वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। टीका लगने के बाद कोई भी दिक्कत नहीं आई थी। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। 

3- संजय गुप्ता- 
कुछ दिन पहले ही कस्तूरबा अस्पताल में टीका लगवाया है। 
वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। टीका लेने के बाद कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई थी। अब बुजुर्ग लोग बड़ी संख्या में टीकाकरण करा रहे हैं। लोगों को इससे सीखने की जरूरत है। 

4-डॉ अमरदीप
- एम्स के डॉक्टर अमरदीप भी वैक्सीन लगवा चुके हैं। अमरदीप बताते हैं कि दिल्ली में टीकाकरण के बाद दुष्प्रभाव के मामले 1 फीसदी भी नहीं आए हैं। ऐसे में लोगों को वैक्सीन के प्रति कोई संशय दिमाग में नहीं रखना चाहिए। 

नोट- सभी आंकड़े 21 मार्च तक के हैं, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें