इसी तरह साल 2022 के जनवरी माह की बात करें तो 31 दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 के बीच कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 14.48 लाख से बढ़कर 18.30 लाख तक पहुंच गई। वहीं इस दौरान संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25,107 से बढ़कर 25,865 तक पहुंच गई है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या 914 से बढ़कर 38,046 और सक्रिय मरीजों की संख्या 4,410 से बढ़कर 18,729 तक पहुंची है।
31 दिसंबर से 31 जनवरी के बीच दिल्ली की स्थिति
कुल मामले 3,82,057
कुल रिकवरी 3,66,980
कुल मौतें 758
सक्रिय केस बढ़े 14,318
कंटेनमेंट जोन बढ़े 37,132