उन्होंने आगे कहा, अभी तक के सबूतों के आधार पर पता चलता है कि नया वैरिएंट कई गुना तेज गति से फैल रहा है लेकिन भारत में इसके मामलों में लक्षण मध्यम हैं। महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग हॉस्पिटल में गायनाकोलॉजी वर्धमा और ओबेस्ट्रेटिक्स विभाग में कोरोना की नोडल ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शीबा मारवा ने एएनआई को बताया, हालांकि इस वैरिएंट में लक्षण पहले की तुलना में कमजोर पाए गए हैं लेकिन लगभग 70 गुना तेजी से संक्रमण फैलना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि दो डोज लगवा चुके लोगों को भी शिकार बनाने की इसकी क्षमता को देखते हुए लगता है कि तीसरी लहर आ सकती है।
चार निजी अस्पतालों में भी होगा ओमिक्रॉन का इलाज
ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए दिल्ली सरकार ने चार निजी अस्पतालों की लिस्ट जारी की है। ये अस्पताल मैक्स अस्पताल (साकेत), सर गंगाराम अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल (वसंत कुंज) और बत्रा अस्पताल (तुगलकाबाद) हैं। फिलहाल एलएनजेपी अस्पताल में ओमिक्रॉन संक्रमितों का इलाज हो रहा है। नए अस्पतालों के साथ दिल्ली में कुल पांच अस्पतालों में ओमिक्रॉन के मरीजों का इलाज हो सकेगा।
शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 12 नए मामले मिले
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट धीमी गति से बढ़ने के बीच दुकानदारों की घटती संख्या से व्यापारी परेशान नहीं हैं क्योंकि वे महामारी की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 12 और मामले मिले हैं, जिसके साथ दिल्ली में इनकी संख्या 22 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और वे एसिम्प्टोमेटिक हैं।