फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के रिकॉर्ड 3947 मरीज मिले, 68 की मौत

विज्ञापन
Corona records 3947 patients found, 68 dead
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों ने मंगलवार को पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटे में 3947 नए पॉजिटिव मरीज मिले और 68 की मौत हो गई। वहीं, विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 2711 मरीजों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 66602 हो गई है, जबकि 2301 की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि कोविड अस्पतालों में 13389 मरीजों को भर्ती करने की क्षमता है। इस समय कुल 6246 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 1607 और हेल्थ सेंटर मेें 207 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 344 और कोविड केयर सेंटर में 5909 मरीजों को रखने की क्षमता है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को 16952 लोगों की कोरोना जांच की गई। दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर अब 21139 लोगों की जांच की जा रही है।
70 फीसदी रही रिकवरी दर
मंगलवार को 3947 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले। वहीं 2711 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, यानी मरीजों की रिकवरी दर 70 फीसदी रही। पिछले एक सप्ताह से रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के हालात
कुल संक्रमित - 66602
मौत - 2301
ठीक हुए - 39313
सक्रिय मामले - 24988
कुल जांच - 401648
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें