फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 399 नए केस मिले, 602 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को कोरोना के 399 नए केस मिले। अप्रैल के बाद ऐसा पहली बार है कि एक दिन में इतने कम मामले आए हैं। संक्रमण तक घटकर 0.51 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 602 मरीज स्वस्थ हुए। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,30,200 हो गई है। इनमें से 6,16,054 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । फिलहाल 3,468 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पतालों में 1438 मरीज हैं। 1585 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 46 मरीज भर्ती हैं। अब तक करीब 94 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। घटते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 2781 रह गई है। कोरोना से मृत्युदर 1.69% है और रिकवरी पर क़रीब 98 फ़ीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें