फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, नए केस 7400 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 7437 नए केस मिले, जबकि 24 लोगों की मौत हो गई। 19 नवंबर के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में इतने मामले आए हैं। बीते बुधवार को 5506 नए केस मिले थे। वहीं, संक्रमण दर पर भी बढ़कर 8 फीसदी से ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6,98,005 पहुंच गई है। इनमें से 6,63,667 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 11,157 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से मृत्युदर 1.6 फीसदी है। वहीं, कुल संक्रमण दर 4.57 फीसदी है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 23,181 हो गई है। इसमें से 4212 अस्पतालों में भर्ती है। होम आइसोलेशन में 11,367 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 165 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 91,770 लोगों की जांच की गई। आरटी-पीसीआर तरीके से 52,669 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 39,074 टेस्ट हुए। अब तक एक करोड़ 52 लाख 57 हजार नमूनों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4226 हो गई है। हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें