फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : लॉकडाउन में खुद बिजली मीटर की रीडिंग करें और पाएं 20 रुपये की छूट

Wed, 22 Apr 2020 10:18 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजली मीटर (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

लॉकडाउन में बिजली कंपनी बीएसईएस ने उपभोक्ताओं को कई तरह की राहत दी है। एक तो घर बैठे उपभोक्ता बिजली मीटर रीडिंग व्हॉट्सएप पर भेज सकेंगे, इतना ही नहीं इसमें बिजली कंपनी 20 रुपये की छूट भी देगी।

विज्ञापन


अगर बिल जेनरेट होने की तिथि से 7 दिन के भीतर उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान करते हैं, तो बिल की रकम का 1 प्रतिशत या अधिकतम 200 रुपये की छूट मिलेगी। बिल जेनरेट होने की तिथि से 8 से 14 दिन के भीतर भुगतान करते हैं तो बिल की रकम का आधा प्रतिशत या अधिकतम 150 रुपये की छूट पा सकते हैं। यह स्कीम 30 जून तक के लिए मान्य है।

बीएसईएस ने लॉकडाउन में घर बैठे लोगों को राहत दी है। बिजली उपभोक्ता अब एसएमएस पर भी अपना बिल देख सकते हैं। जैसे ही उपभोक्ता का बिल जेनरेट होगा, उन्हें एक एसएमएस मिलेगा, जिसमें बिल का लिंक दिया गया होगा।
विज्ञापन


उपभोक्ता इसमें अपना सीए नंबर डालकर अपना बिल मोबाइल पर ही तत्काल देख सकेंगे। उपभोक्ता पीडीएफ में अपना बिल चाहते हैं, तो वे बीएसईएस को एक व्हॉट्सएप करके अपना बिल पीडीएफ में व्हॉट्सएप पर मंगवा सकते हैं। 

जिन उपभोक्ताओं के ई-मेल बीएसईएस के पास उपलब्ध हैं, उन्हें ईमेल पर भी बिल मिलेगा। ऑनलाइन भुगतान पर ट्रांजेक्शन चार्ज भी नहीं लगेगा। 10 हजार रुपये तक के बिल के ऑनलाइन भुगतान पर कोई ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं लगेगा।

व्हॉट्सएप पर ऐसे पाएं बिल
मैसेज के पहले हैश डालें, बिल टाइप करें, स्पेस दें, अपना 9 अंकों का सीए नंबर डालें और उसे 9999919123 (बीआरपीएल) और 8745999808 (बीवाईपीएल) पर भेज दें। आपको आपका बिल पीडीएफ फॉर्म में व्हॉट्सएप पर ही भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें