फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कांग्रेस ने निकाली रसोई गैस सिलेंडर की शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ जंतर मंतर पर रसोई गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली। यह प्रदर्शन महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने के भाजपा के चुनावी वादे को पूरा न किए जाने के विरोध में किया गया।
विज्ञापन

देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस को आगे करके विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, जो लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने बताया कि शव यात्रा निकालने की अग्रिम सूचना पुलिस को दे दी गई थी, फिर भी कांग्रेस को जनता के बीच कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई। देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का जो वादा किया था, वह पूरी तरह जुमला साबित हुआ है। कांग्रेस नेता दानिश अबरार, डॉ. नरेन्द्र नाथ, अनिल भारद्वाज, विजय लोचव, भीष्म शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें