फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू और सेंट स्टीफंस के बीच टकराव जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय व सेंट स्टीफंस कॉलेज के बीच सभी श्रेणियों के छात्रों के साक्षात्कार को 15 फीसदी वेटेज देने की बात को लेकर जारी टकराव का हल होने की उम्मीद है। डीयू और सेंट स्टीफंस कॉलेज अपनी दाखिला पॉलिसी पर अड़े हैं। इस मामले को लेकर डीयू की ओर से कानूनी राय भी ली गई है। कुलपति प्रो. योगेश सिंह का कहना है कि डीयू टकराव नहीं चाहता है। शुक्रवार तक विवि की ओर से इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंह ने कहा कि शुक्रवार तक इस मामले को हल निकाल लिया जाएगा। वहीं डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने कहा कि डीयू ने जो दाखिला पॉलिसी अपनाई है उस पर हम अडिग हैं। मामले के हल के लिए हम पहले से ही कानूनी राय ले रहे हैं। बीते कुछ दिनों में प्रशासन डीयू के सौ साल के कार्यक्रमों में व्यस्त था।
दरअसल, सेंट स्टीफंस कॉलेज ने बीते 12 अप्रैल को अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा था कि वह सभी श्रेणियों के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट के 85 फीसदी अंकों और 15 फीसदी साक्षात्कार के अंकों के आधार पर दाखिला देगा। जबकि डीयू की ओर से कहा गया था कि कॉलेज में सामान्य सीटों के दाखिले केवल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के आधार पर होने चाहिए। इस बात को लेकर डीयू और कॉलेज के बीच टकराव बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले को सुलझाने के लिए डीयू कुलपति की ओर से सेंट स्टीफंस के अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद कॉलेेज ने 21 अप्रैल को अपना रुख स्पष्ट कर दिया था। सेंट स्टीफंस ने अपनी पॉलिसी से पीछे हटने से इनकार कर दिया था। इसके बाद डीयू ने मामले के हल के लिए कानूनी राय भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें