नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के पल्ला गांव में 41 वर्षीय मनोज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हुआ है। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर शाम करीब 7.30 बजे की है। अलीपुर थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि जांच के तहत सबूत इकट्ठा किए गए। पुलिस उन हालात की जांच कर रही है जिनकी वजह से आत्महत्या की गई और घटना में इस्तेमाल पिस्तौल के स्रोत का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। ब्यूरो