फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Weather : उत्तर-पश्चिम से आने वाली सर्द हवाएं बढ़ा रही हैं दिल्ली-एनसीआर में ठंडक

Fri, 18 Nov 2022 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में भी सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को इस सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। कोहरे की धुंध के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच लोगों ने सुबह ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम पारा कम ही रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड और जफरपुर में सबसे कम 11.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। सुबह धुंध छाई रही व सूरज निकलने तक लोगों ने ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की। दिनभर धूप निकली रही, लेकिन धूप की तपिश कमी रही। सूरज ढलने के बाद शाम को सर्दी का अहसास बढ़ गया था। 

बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 41 से 84 फीसदी तक दर्ज किया गया। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान लुढ़का रहेगा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया  कि पहाड़ों पर बर्फबारी रूक-रूककर जारी है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें