फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: द्वारका-बी वार्ड में चला सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका-बी वार्ड (वार्ड-120) में दिल्ली नगर निगम की ओर से गहन सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यह अभियान सांसद कमलजीत सहरावत और पार्षद मनीषा राजपाल सहरावत के निर्देश पर तथा नजफगढ़ जोन के डिप्टी कमिश्नर शाश्वत सौरभ (आईएएस) की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सैनिटरी सुपरिटेंडेंट कुलदीप यादव और सैनिटरी इंस्पेक्टर विजय की निगरानी में सफाई कर्मचारी और मशीनों की मदद से सड़कों के किनारे बनी नालियों से धूल, मिट्टी और गाद हटाई जा रही है। सफाई अभियान की शुरुआत सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से की गई थी, जो अब सेक्टर-22 तक पहुंच चुका है। क्लासिक अपार्टमेंट्स के अध्यक्ष जेबी कौशिक ने इस पहल के लिए सांसद, पार्षद और डिप्टी कमिश्नर का भी आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें