नई दिल्ली। मयूर विहार मेट्रो फ्लाईओवर के पास रविवार दोपहर कार में अचानक से आग लग गई। गनीमत रही किसी तरह कार सवार बाहर निकल गए। पुलिस और दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में कार का इंजन गर्म होने की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। दमकल विभाग ने बताया कि दोपहर 2.06 बजे कार में आग लगने की जानकारी मिली। घटना की वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। ब्यूरो