फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन और सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा तिथियों में टकराव

Wed, 03 Feb 2021 11:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जेईई मेन और सीबीएसई की 12वीं कक्षा की डेट में टकराव हो रहा है। जेईई मेन 2021 का पेपर और 12वीं बोर्ड कक्षा का बायोलॉजी का पेपर दोनों एक ही दिन 24 मई को हैं। वहीं, 29 को कंप्यूटर साइंस का पेपर है। ऐसे में दोनों पेपर की तैयारी बाधित होगी। छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के बायोलॉजी या जेईई मेन के पेपर की डेट में बदलाव की मांग रखी है।

विज्ञापन


जेईई और नीट परीक्षार्थियों की एडवोकेट और पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष एडवोकेट अनुभा श्रीवास्तव सहाय का कहना है कि जेईई और बोर्ड परीक्षा के टाइमटेबल में टकराव हो रहा है। इसलिए इसमें बदलाव होना चाहिए।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 2021 में पहली बार जेईई मेन चार बार आयोजित करने जा रही है। प्रवेश परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित होगी। छात्र चारों में से किसी भी परीक्षा में एक से अधिक बार बैठ सकते हैं। जेईई मेन की 24, 25, 26, 27 व 28 मई को परीक्षा होनी है।
विज्ञापन


वहीं, सीबीएसई बोर्ड ने 2 फरवरी को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है। इसमें 12वीं बोर्ड कक्षा का बायोलॉजी का पेपर भी 24 मई को है। ऐसे में बायोलॉजी की पढ़ाई करने वाले छात्र जेईई मेन की परीक्षा की तैयारी कैसे कर पाएंगे। उसके पास जेईई मेन की मई परीक्षा को छोड़ने का विकल्प ही होगा। इसलिए जेईई मेन की मई की डेट में बदलाव की जरूरत है, ताकि सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें