फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सीपीआर देकर सीआईएसएफ जवान ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री सुरक्षा जांच के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर एक सतर्क केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जवान ने यात्री की जान बचाई। गया जा रहे यात्री मोहम्मद मुख्तार आलम सुरक्षा जांच के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ऐसे में सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रक्रिया से यात्री को होश में लाया, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

सीआईएसएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार घटना 1 सितंबर को दोपहर टर्मिनल-1 के प्री-सिक्योरिटी होल्ड एरिया में हुई। मोहम्मद मुख्तार आलम गया के लिए फ्लाइट पकड़ने टर्मिनल एक पर पहुंचे थे। वह सुरक्षा जांच के लिए जा रहे थे, तभी अचानक वह गिर पड़े और बेहोश हो गए। ऐसे में आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन वीरेंद्र सिंह ने अपनी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। इससे यात्री का पल्स वापस लौट आया और वह स्थिर हो गए। डॉक्टरों के पहुंचने तक यात्री स्थिर रहे। एयरपोर्ट पर प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें