फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद भवन का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री ने दिल्ली को देश और विदेश के छात्रों के लिए शिक्षा का हब बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कर्मपुरा परिसर में नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने दिल्ली को देश और विदेश के छात्रों के लिए शिक्षा का हब बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली सरकार का लक्ष्य अंबेडकर विश्वविद्यालय सहित सभी विश्वविद्यालयों को विश्वस्तरीय बनाना है। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उच्च गुणवत्ता वाली फैकल्टी और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर दिल्ली को वैश्विक शिक्षा के केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह परिसर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मदन लाल खुराना और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की स्मृति में बनाया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।
विज्ञापन


दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने स्वामी विवेकानंद भवन को शिक्षा, चरित्र निर्माण और आधुनिक कौशल विकास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि 2008 में 19 छात्रों से शुरू हुआ यह विश्वविद्यालय मौजूदा समय में 5500 से अधिक छात्रों को 73 प्रोग्रामों में शिक्षा प्रदान कर रहा है। सांसद बांसुरी स्वराज, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, विधायक हरीश खुराना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें