फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम : 13 वर्षों में जून का न्यूनतम तापमान सबसे कम, अगले चार-पांच दिन बारिश की संभावना

Fri, 11 Jun 2021 09:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39 व न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शुक्रवार को 13 साल में जून महीने का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन के औसत तापमान से आठ डिग्री कम है। दिल्ली में रात भर हुई बारिश के कारण तापमान गिरा है। 

विज्ञापन


इधर, झुलसती गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर वासियों को शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम पारा भी कम होगा और सूरज की तीखी धूप बादलों के पीछे गुम रहेगी। 

राजधानी में गुरुवार रात हुई बारिश की वजह से दिल्ली में 20 से अधिक जगहों पर पेड़ गिरने के साथ जलजमाव की समस्या भी रही। सुबह के समय मौसम ठंडा होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, सात बजे के बाद ही सूरज के तेवर बदलना शुरू हो गए थे और सुबह 10 बजे तक लोगों को धूप की चुभन महसूस होने लगी थी। दिनभर गर्म हवाओं की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा। 
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 39 व न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 7.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक बारिश एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में आठ मिमी दर्ज हुई है। इसके अलावा पालम में दो मिमी, लोदी रोड में 7.6 मिमी, नजफगढ़ में 3.5 और पीतमपुरा में सात मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश हो सकती है। इस तरह का दौर अगले पांच दिनों तक जारी रह सकता है। 

बारिश ने धोया दिल्ली का प्रदूषण
एक दिन पहले हुई बारिश की वजह से प्रदूषण की स्थिति पर प्रभाव पड़ा है। इस वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा औसत श्रेणी में दर्ज हुई है। अगले तीन दिनों तक हवा की स्थिति में बदलाव की संभावना नहीं है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद का 140, गाजियाबाद का 118, ग्रेटर नोएडा का 110,  गुरुग्राम का 126 व नोएडा का 132 एक्यूआइ दर्ज किया गया। 

सफर के मुताबिक, हवा की दिशा पश्चिम से बदलकर पूर्व की ओर हो गई है। इस वजह से राजस्थान से आने वाली धूल भरी हवाओं से दिल्ली-एनसीआर को राहत है। आगामी तीन दिनों तक हवा की स्थिति में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 159 व पीएम 2.5 का स्तर 45 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें