6 सदस्यीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रमुख सचिव होंगे। वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा विशेषज्ञ सीआर बाबू, पेड़ विशेषज्ञ प्रदीप, सलाहकार रीना गुप्ता और आर्किटेक्ट सुदित्या सिन्हा को भी कमेटी में शामिल किया गया है। परियोजना के क्रियान्वयन और निगरानी का जिम्मा एडवाइजरी कमेटी के पास होगा।
सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट के तहत घास का मैदान भी विकसित किया जाएगा। इसे पक्षियों और तितलियों के लिए सफारी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसमें आसपास के पार्क भी शामिल किए जाएंगे। न्यूयॉर्क के सेंट्रक पार्क के तौर पर सेंट्रल रिज प्रोजेक्ट को विकसित किया जाएगा ताकि दिल्ली को प्रदूषण से भी राहत मिल सके।