फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramban Tunnel News: रामबन सुरंग हादसे की जांच केंद्र ने गठित किया तीन सदस्यीय पैनल, हादसे में 10 श्रमिक की हो गई थी मौत

Sun, 22 May 2022 03:35 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

रविवार को जारी एक आधिकारी बयान के अनुसार, एनएचएआई ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए शुरुआती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच समिति 10 दिन में अपनी रिपोर्ट मंत्रालय में सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रामबन सुरंग - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन में निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के ढहने की घटना की जांच के लिए केंद्र सरकार ने रविवार को तीन सदस्यीय पैनल गठित किया है। केंद्र ने एहतियाती कदम उठाने के लिए भी कहा है। सुरंग का एक हिस्सा ढहने से 10 मजदूर इसके नीचे दब गए थे। बाद में उनके शव बरामद किए गए।

विज्ञापन


रविवार को जारी एक आधिकारी बयान के अनुसार, सरकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पहले से ही ऐसी स्थिति से निपटने के लिए शुरुआती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बयान के अनुसार, ''घटना की जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित तीन प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की एक कमेटी पहले ही मौके पर जा चुकी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।''
विज्ञापन


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक आदेश के अनुसार, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर इस कमेटी के चेयरमैन होंगे। यह कमेटी मंत्रालय में 10 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें