फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: लद्दाख में सीबीएसई ने शुरू किया विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लद्दाख प्रशासन के साथ मिलकर वहां के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए एक महीने का विशेष शैक्षणिक सहायता कार्यक्रम शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयार करना है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम 14 सितंबर से 14 अक्टूबर तक लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों और ऊंचाई वाले इलाकों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत दसवीं कक्षा के लिए गणित और विज्ञान, जबकि 12वीं के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अर्थशास्त्र की कक्षाएं चलाई जा रही हैं। सीबीएसई ने देशभर के सीबीएसई स्कूलों से 250 से अधिक अनुभवी शिक्षकों को लद्दाख भेजा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें