फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए सीबीएसई ने शुरू की हेल्पलाइन, काउंसलिंग की भी सुविधा

Sat, 01 Feb 2020 05:28 AM IST
नोएडा ब्यूरो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। ऐसे में परीक्षा से पहले होने वाले तनाव को दूर करने के लिए सीबीएसई एक फरवरी से टेली काउंसलिंग की सुविधा शुरू कर रहा है।

विज्ञापन


बोर्ड ने इसके लिए एक टोल फ्री नंबर (1800-11-8004) भी जारी किया है। इस नंबर के माध्यम से 30 मार्च तक छात्र प्रिंसिपल, काउंसलरों से अपने सवालों के जवाब ले सकते हैं। बोर्ड ने आक्रामकता, इंटरनेट की लत, परीक्षा के तनाव से बचाने के लिए ऑडियो-वीडियो भी तैयार किए हैं।

सीबीएसई ने आईवीआरएस सुविधा के लिए यह टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 जारी किया है। इस नंबर पर कभी भी, कहीं से भी संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ने बीते साल इस आईवीआरएस सुविधा की शुरुआत की थी। इसके लाभ को देखते हुए बोर्ड ने इस पर पूछे जाने वाले प्रश्नों को और बेहतर किया है।
विज्ञापन


इस पर छात्र, अभिभावक, व अन्य हितधारक बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित पहले से रिकॉर्ड की गई उपयोगी जानकारी को सुन सकते हैं। सीबीएसई के देश व विदेश में स्कूलों के बच्चों के लिए विश्व भर में इस नंबर पर 95 प्रिंसिपल, प्रशिक्षित काउंसलर व मनोवैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। छात्र सुबह आठ बजे से दस बजे तक इस नंबर पर परामर्श ले सकते हैं।

जापान, यूएसए, कुवैत, किंगडम ऑफ सउदी अरेबिया, कतर, यूएई, नेपाल, सिंगापुर व ओमान में भी हेल्पलाइन पर काउंसलर मौजूद रहेंगे। सीबीएसई ने तनाव से बचाने के लिए ऑडियो-विजुअल सामग्री भी तैयार की है। इसे सीबीएसई की वेबसाइटपर काउंसलिंग लिंक पर देखा जा सकता है।

इसके साथ ही यहां आक्रामकता, इंटरनेट की लत, विकार, अवसाद, परीक्षा की चिंता, विशिष्ट शिक्षण विकलांगता, जीवन कौशल से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध हैं। वहीं यू-ट्यूब व फेसबुक पर सीबीएसई वेबसाइट के होम पेज लिंक पर भी इन्हें उपलब्ध कराया गया है। सीबीएसई छात्रों की सुविधा के लिए यू-ट्यूब, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर भी जरूरी संदेश व टिप्स, लगातार पूछे जाने वाले प्रश्नों को जारी करेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें