फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : दीक्षा एप पर 2000 प्रश्नों का बैंक

Thu, 20 Feb 2020 05:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए दीक्षा एप पर प्रश्न पत्र बैंक बनाया है। इस बैंक में करीब दो हजार प्रश्नों को डाला गया है। प्रश्नों के बैंक को इस तरह से तैयार किया गया है कि विद्यार्थी न केवल चरणबद्ध तरीके से उत्तर लिखने की कला सीखेंगे बल्कि उत्तर लिखने के विविध तरीकों का भी पता चल सकेगा। यह प्रश्न परीक्षा की तैयारी में उनकी काफी मदद करेंगे।
विज्ञापन


दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे विद्यार्थी इस बैंक के माध्यम से विषय के प्रति अपनी समक्ष को परख सकेंगे। इसमें सभी कोर विषयों गणित, साइंस, अंग्रेजी, हिंदी, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र व इतिहास के प्रश्नों को शामिल किया गया है। इसमें प्रश्नों के साथ-साथ उनके जवाब भी हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह केवल अभ्यास प्रश्न हैं। इन प्रश्नों को मोबाइल एप दीक्षा से एक्सेस किया जा सकता है। इसके लिए विद्यार्थियों को गूगल प्ले से इस एप को डाउनलोड करना होगा।

सीबीएसई ने कंप्यूटर व लैपटॉप से इन्हें एक्सेस करने के लिए सभी विषयों के अलग-अलग लिंक भी उपलब्ध कराए हैं। इन लिंक की जानकारी सीबीएसई की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा प्रश्नों की प्रैक्टिस बुक को क्यूआर कोर्ड स्कैन करके भी प्राप्त किया जा सकता है। इन प्रश्नों को विशेषज्ञों ने तैयार किया है लिहाजा इससे अभ्यास का लाभ विद्यार्थियों को होगा। एक ही जगह सभी विषयों के प्रश्न व जवाब उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को आसानी भी होगी। इससे उनके अभ्यास में समय भी कम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें