फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सीबीएसई ने देशभर के 15 स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डमी छात्रों के दाखिले और असामान्य रूप से अधिक नामांकन के चलते कार्रवाई की गई
विज्ञापन



असामान्य रूप से अधिक नामांकन और डमी छात्रों के दाखिले को लेकर किया निरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देशभर के 15 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। इनमें दिल्ली के आठ स्कूल, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल व आंध्र प्रदेश का एक-एक स्कूल है जबकि महाराष्ट्र के दो स्कूल शामिल हैं। बोर्ड की ओर से यह निरीक्षण ग्यारहवीं-बारहवीं में असामान्य रूप से अधिक नामांकन और डमी छात्रों के दाखिले को लेकर किया गया। इससे पहले भी बोर्ड इस तरह का निरीक्षण कर चुका है।

बोर्ड ने ऐसे स्कूलों की पहचान की है जहां नौवीं व दसवीं के मुकाबले में ग्यारहवीं व बारहवीं में फर्जी नामांकन देखने को मिले। निरीक्षण में डमी छात्रों की बात भी सामने आई। डमी छात्र वह हैं जिन्होंने केवल परीक्षा देने के लिए ही इन स्कूलों में दाखिला लिया था जबकि वह पढ़ाई कहीं और कर रहे थे। निरीक्षण के बाद बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे मामले सामने आने पर अन्य स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बोर्ड आगे भी इसी तरह का निरीक्षण करता रहेगा जिससे कि शिक्षण संस्थानों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। बोर्ड का कहना है कि फर्जी दाखिले और गड़बड़ी को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस निरीक्षण का उद्देश्य डमी प्रवेश, गड़बडिय़ों पर पूरी तरह से रोक लगाना, संबद्धता नियमों का पालन और संसाधनों की सुविधाओं का पता लगाना रहा। निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर इन स्कूलों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

ऐपक्स पब्लिक स्कूल (बुराड़ी, दिल्ली), सियाट कॉन्वेंट स्कूल (कंझावला, दिल्ली), देवेंदरा पब्लिक स्कूल (किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली), एसकेआर पब्लिक स्कूल (इंद्रपुरी दिल्ली), सेंट कबीर मॉडर्न स्कूल (निलौठी, दिल्ली), राजिंद्ररा पब्लिक स्कूल (निहाल विहार, नांगलोई दिल्ली), श्री लाल कॉन्वेंट स्कूल (बापरौला गांव, दिल्ली), एलके इंटरनेशनल स्कूल (बवाना, दिल्ली), सेंट्रल अकादमी (रांची, झारखंड), द जैन इंटरनेशनल स्कूल (नागपुर), राहुल इंटरनेशनल स्कूल (मीरा रोड, महाराष्ट्र), जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल (मैनपुरी, यूपी), आलोके भारती मॉडल स्कूल (कोलकाता), लक्ष्य स्कूल (आंध्र प्रदेश), श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल (चंडीगढ़) शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें