फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीबीएसई 10वीं-12वीं के जिन छात्रों ने भरी है परीक्षा फीस उन्हें वापस की जाएगी राशि

Fri, 04 Oct 2019 09:51 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और पत्राचार विद्यालयों में पढ़ रहे 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। जो बच्चे परीक्षा शुल्क का भुगतान कर चुके हैं, उन्हें बिना देरी के यह वापस मिलेगा।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त  और पत्राचार विद्यालयों को एक परिपत्र जारी कर कहा है कि शुल्क सरकार के चुकाने की घोषणा से पहले जिन विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क लिया गया है, उन्हें बिना देरी के वापस किया जाए।

उल्लेखनीय है कि इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शुल्क बढ़ा दिया था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने अपने सभी स्कूलों के विद्यार्थियों की फीस का भुगतान करने की घोषणा की थी। इस घोषणा से पहले सरकारी स्कूलों में काफी बच्चे इस शुल्क का भुगतान कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें