फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी: मकान मालिक ने किराएदार का नहीं करवाया था पुलिस सत्यापन, सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज

Wed, 20 Jul 2022 12:39 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस ने 15 जुलाई को नाइजीरिया निवासी कोलेनस ओबियोरा को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन गार्डन थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार विदेशी नागरिक के मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मकान मालिक विदेशी नागरिक को बतौर किराएदार अपने मकान में रखा था और उसका सत्यापन नहीं करवाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंधन करने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि द्वारका जिला पुलिस ने 15 जुलाई को नाइजीरिया निवासी कोलेनस ओबियोरा को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास पासपोर्ट और वीजा भी नहीं है। वह अवैध रूप से दिल्ली के मोहन गार्डन में एक मकान में रहता था। जिला पुलिस ने मोहन गार्डन थाना पुलिस को मामले की छानबीन करने के लिए कहा। 

पुलिस ने मकान मालिक रोहिणी निवासी राजीव से पूछताछ की। राजीव ने बताया कि कोलेनस उसके मकान में बतौर किराएदार रहता था। वह उसे पांच हजार रुपये महीना किराए देता था। पूछताछ में पता चला कि मकान मालिक ने किराएदार का पुलिस से सत्यापन नहीं करवाया था। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का सख्त निर्देश है कि अगर कोई मकान मालिक बिना सत्यापन के अपने मकान में किराएदार रखता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले राजीव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें