साइबर सेल के इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर सेल ने गूगल को पत्र लिखकर ठगी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली फर्जी एप को गूगल व गूगल प्ले स्टोर से हटवा दिया है। हालांकि लिंक व यूआरएल के माध्यम से पीड़ितों तक भेजी गई एप अभी तक समस्या बनी हुई है। लिंक को हटाया नहीं जा सकता है।
चीनी जालसालों द्वारा पांच लाख से ज्यादा भारतीयों को ठगने के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच दिल्ली-एनसीआर से निकलकर दूसरे राज्यों तक पहुंच रही है। बेंगलुरू में भी इस तरह का मामला सामने आया है। साइबर सेल अब ये पता करने में लगी हुई कि देश से चीनी जालसालों ने भारतीय करेंसी को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से किस देश में मंगाया है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने मेल के जरिए क्रिप्टो करेंसी के विदेशी एक्सचेंज को पत्र लिखा है। साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि क्रिप्टो विदेशी एक्सचेंज से पूछा है कि भारत से रकम किन-किन देशों में गई है।
विज्ञापन
साइबर सेल के इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि साइबर सेल ने गूगल को पत्र लिखकर ठगी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली फर्जी एप को गूगल व गूगल प्ले स्टोर से हटवा दिया है। हालांकि लिंक व यूआरएल के माध्यम से पीड़ितों तक भेजी गई एप अभी तक समस्या बनी हुई है। लिंक को हटाया नहीं जा सकता है।
गौरतलब है कि चीनी जालसाज भारतीय एजेंटों के माध्यम से फर्जी एप भारतीय बाजार में सर्कुलेट कर रहे थे। इन एप को डाउनलोड करवाकर ये भारतीय को 24 दिन में रकम को दोगुना करने का झांसा देते थे। सभी एप का सर्वर चीन में है। इन एप को चलाने, वाट्टसएप नंबर चलाने व भारतीय एजेंटों से बात करने के लिए चीनी जालसाज भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
साइबर सेल अधिकारियों का कहना है कि जांच का दायर बढ़ता जा रहा है। आरोपियों के 150 से ज्यादा बैंक खातों व कंपनियों का पता लग गया है। पुलिस ने इस मामले में दो कंपनियों के दो और निदेशक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हालांकि दोनों ही निदेशक डमी हैं। पुलिस जांच प्रभावित होने के कारण इन निदेशकों के नामों का खुलासा नहीं कर रही है। इस मामले में अब तक कुल 16 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।