फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर केस दर्ज

Thu, 30 Jan 2020 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
amanatullah khan - फोटो : himanshu soni
विज्ञापन

ओखला से आप विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वक्फ बोर्ड की भर्तियों में गड़बड़ी और बोर्ड के फंड के दुरुपयोग की शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के विशेष आयुक्त अरविंद दीप ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। विशेष आयुक्त के मुताबिक वक्फ बोर्ड में हुई 33 भर्तियों व फंड के दुरुपयोग के अलावा विधायक पर कुछ अन्य आरोप भी हैं। छानबीन के बाद मामला दर्ज किया गया है। जरूरत पड़ने पर उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया जाएगा। विधायक अमानतुल्लाह ओखला विधानसभा सीट से आप के प्रत्याशी भी हैं।

एंटी करप्शन ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि बीते साल जुलाई 2019 में आजादपुर निवासी हाफिज इरशाद कुरैशी ने वक्फ बोर्ड में हुई भर्तियों व फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत के बाद मामले की छानबीन शुरू की गई। जांच के दौरान पाया गया कि विधायक अमानतुल्लाह खान ने वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहते भर्तियों में गड़बड़ी की।
विज्ञापन


बिना किसी नियम के तहत भर्तियां की गईं। इसके अलावा लगातार दूसरे खातों से नियुक्त किए गए लोगों को सैलरी भी दी जा रही है। वक्फ बोर्ड के फंड का इस्तेमाल भी दूसरे उद्देश्यों के लिए किया गया। आरोप हैं कि अमानतुल्लाह खान ने वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी भी पहचान वाले लोगों को कम रेटों पर किराए पर दिलवाई। मामले की छानबीन की गई तो शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए। लंबी जांच के बाद मंगलवार को इस संबंध में आईपीसी की धारा 7 (पीसी)(भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विधायक पर पहले से भी कई मामले हैं दर्ज
अमानतुल्लाह खान के खिलाफ यह कोई पहला मामला दर्ज नहीं हुआ है। इससे पहले भी उनके खिलाफ दिल्ली में कई मामले दर्ज होते रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए बवाल में भी उनका नाम सामने आया था, लेकिन सीधा कोई संबंध न मिल पाने के कारण दिल्ली में उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। अलबत्ता गाजियाबाद के कोतवाली थाने में भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें