फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वीडियो वायरल करने पर आप नेता के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी की छवि खराब करने के लिए फर्जी वीडियो वायरल करने के आरोप में भाजपा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर मामला दर्ज करवाया है। भाजपा की आईटी सेल ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आप नेता दुर्गेश पाठक एमसीडी पर लगातार झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने वायरल किए वीडियो को भी दिखाया। चहल ने कहा कि जैसे ही कोई चुनाव नजदीक होता है, भय का प्रोपेगेंडा फैलाने का काम आम आदमी पार्टी करती है। भ्रष्टाचार में डूबी आप पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक और विकास गोयल ने उत्तरी दिल्ली एमसीडी पर 14000 करोड़ रुपए के हेरफेर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, संपत्ति कर की हेराफेरी का आरोप न केवल झूठा है बल्कि सुनियोजित साजिश है। चहल ने कहा कि जो वीडियो निगम को बदनाम करने के लिए वायरल किया जा रहा है उसकी जांच आईटी टीम से करवाने पर पता चला कि यह वीडियो किसी निजी चैनल का नहीं बल्कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए चलाया गया है। इसमें कैग और पुलिस का जिक्र है। उन्होंने बताया कि आज एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है और कुछ दिन पहले पार्षद रविन्द्र कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दुर्गेश पाठक को नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें