फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू का हंसराज कॉलेज सिखाएगा सोलर प्लांट लगाना

Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोलर प्लांट
विज्ञापन
डीयू का हंसराज कॉलेज अब छात्रों को पर्यावरण हितैषी सोलर प्लांट लगाने के तरीके सिखाएगा। कॉलेज एक ऐसा सेंटर खोलने की योजना तैयार कर रहा है, जहां छात्रों को प्लांट लगाने के विषय में बताया जाएगा, ताकि छात्र भविष्य में इसे बतौर रोजगार भी अपना सकें।
विज्ञापन


इसे स्किल डेवलपमेंट के तहत शुरू किया जाएगा। प्रिंसिपल डॉ. रमा ने बताया कि कॉलेज ने सौर ऊर्जा के माध्यम से कॉलेज में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 

इसके लिए बीते सप्ताह कॉलेज ने 45 किलोवॉट का सोलर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया है। योजना है कि कॉलेज में ऐसा एक सेंटर खोला जाए, जहां इसे स्थापित करने की जानकारी दी जाए। 
विज्ञापन


लिहाजा यदि छात्र भविष्य में इसे रोजगार बनाना चाहें, तो वह ऐसा भी कर सकें। उन्होंने बताया कि फिलहाल कॉलेज में ब्लॉक आधार पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। कॉलेज में पहले भी कई तरह के सेंटर चल रहे हैं, जहां विभिन्न तरह के कोर्से कराए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें