फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के बहाने बुलाया, रिक्शा और पर्स लूटने के बाद रेत दिया गला, चेहरे पर पत्थर से किए वार

Mon, 18 Jan 2021 11:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर इलाके में बुजुर्ग रिक्शा चालक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक जिबान माजूमदार (58) के दो परिचितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान छोटन सिंह उर्फ फटा (24) और दिलीप हल्दर उर्फ मानिक (22) के रूप में हुई है। लूटपाट की नियत से दोनों ने शराब पिलाकर जिबान की गला रेतकर हत्या कर दी दी थी। बाद में उसका मोबाइल व पर्स भी लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का रिक्शा और पर्स व वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। न्यू अशोक नगर पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि 15 जनवरी को दशमश पब्लिक स्कूल के पास झाड़ियों में खून से लथपथ जिबान माजूमदार नामक रिक्शा चालक का शव बरामद हुआ था। जिबान न्यू अशोक नगर में किराए पर रहता था। वारदात के बाद से उसका रिक्शा गायब था। मृतक का गला रेतने के अलावा उसके चेहरे पर पत्थर से भी वार किए गए थे। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की।

इसके अलावा मुखबिरों से सूचना के बाद रविवार को छोटन को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि पार्टी करने के बहाने दोनों जिबान को दशमश स्कूल के पास खाली मैदान में ले गए। वहां लूटपाट के दौरान उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह उसका पर्स व रिक्शा लेकर फरार हो गए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या की वजह कुछ और तो नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें