फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: धारदार हथियार से वार कर कैब चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौली की घटना, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में कैब चालक मनोज की इस कारण हत्या कर दी गई कि उसने स्कूटी के लिए साइड नहीं दी। स्कूटी सवार तीन युवकों ने धारदार हथियार से वार कर उसकी सरेराह हत्या कर दी। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर स्कूटी सवार एक नाबालिग को पकड़ लिया है। उसके दो साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि संगम विहार निवासी मनोज कुमार गुरुग्राम की एक वीपीओ कंपनी में कैब चालक था। शुक्रवार शाम वीपीओ के पांच कर्मचारियों को मालवीय नगर से और बाद में एक अन्य सवारी को महरौली से बिठाया था। संकरी गली होने से कैब जाम में फंस गई। रात करीब 8.40 बजे तीन स्कूटी सवार लड़के पीछे से आए और कैब चालक से निकलने के लिए रास्ता मांगने लगे। इस बात पर झगड़ा हो गया। स्कूटी सवार तीनों युवक नीचे उतर आए। एक युवक ने धारदार हथियार से मनोज की छाती पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें