फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: महिला यात्री के दो लैपटॉप चुराए, कैब चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। पांडव नगर थाना पुलिस ने महिला यात्री के दो लैपटॉप चोरी करने के आरोप में कैब चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नोएडा के बहलोलपुर निवासी यादवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के दोनों लैपटॉप बरामद कर लिए हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को एक महिला ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने कैब चालक पर अपने दो लैपटॉप चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वहां से कोई सुराग नहीं मिलने पर गाजीपुर बॉर्डर के कैमरों की जांच की गई। इससे संदिग्ध कैब का नंबर मिल गया। जांच में पता चला कि कार ट्रू वैल्यू के माध्यम से किसी अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी है। पुलिस ने बीमा कंपनी से नए मालिक का मोबाइल नंबर हासिल कर तकनीकी जांच की और आरोपी तक पहुंच गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें