फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मजेंटा लाइन के विस्तार पर तकनीकी खराबी से 20 मिनट तक मेट्रो सेवा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के विस्तारित हिस्से में तकनीकी खराबी के कारण बृहस्पतिवार को मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। इस दौरान लगभग 20 मिनट तक मेट्रो रुकी रही। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के विस्तारित हिस्से पर मजलिस पार्क से दीपाली चौक मेट्रो स्टेशन के बीच यात्रा कर रहे लोगों ने लगभग 3:30 बजे सोशल मीडिया पर परेशानी जाहिर की थी। डीएमआरसी की ओर से बताया गया कि दीपाली चौक मेट्रो स्टेशन के बीच तकनीकी कारणों से ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। इस वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। बाद में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों को 3:51 पर दोबारा जानकारी दी कि तकनीकी कमियों को ठीक कर मेट्रो सेवा बहाल कर दी गई है। बताया गया कि मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें