फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बदमाश ले उड़े 50 लाख के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ज्वेलर के कारीगर से 50 लाख रुपये के जेवरात उड़ा लिए। बदमाशों ने जांच के लिए ऑटो सवार कारीगर को रोका। पहले ऑटो चालक के कागज देखे और बाद में पीड़ित से जेवरात की रसीद मांगने लगे। बातों में उलझाकर जेवरात का बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बाड़ा हिंदूराव थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। पुलिस को कारीगर पर ही शक है। पुलिस कारीगर व ऑटो चालक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला सुखेंदु करोलबाग के एक ज्वेलर के यहां जेवरात बनाने का काम करता है। वह रेगरपुरा में रहता है।
बृहस्पतिवार को वह जेवरात तैयार कर करीब 50 लाख का माल लेकर एक पार्टी के पास ऑटो से जा रहा था। पार्श्वनाथ मॉल के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उनके ऑटो को जांच के लिए रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ऑटो चालक से पूछताछ शुरू कर दी। उसके कागजात देखने के बाद वह सुखेंदु से पूछताछ करने लगे। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें जेवरात देखकर उसकी रसीद मांगने लगे। सुखेंदु ऑटो से उतरकर रसीद देखने लगा तभी आरोपी जेवरात का बैग लेकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस व अपने मालिक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें