फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दक्षिणी दिल्ली में सांडों की लड़ाई से मची भगदड़, पांच लोग घायल, वीडियो हो रहा है वायरल

Sun, 29 Sep 2024 10:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वीडियो में देखा जा रहा है कि इनकी लड़ाई के दौरान भगदड़ का माहौल बना रहा। लोग खुद और अपने वाहनों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन
सांडों की लड़ाई से मची भगदड़ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी की गली नंबर 15 में संत निरंकारी स्कूल के सामने दो सांड की लड़ाई के चलते भगदड़ मच गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। वहीं, कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना शनिवार रात की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सभी घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। आस-पास के लोगों का कहना है कि सांड की लड़ाई तरीबन 20 से 25 मिनट तक चली। लोगों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन लड़ाई क़ाफी भयानक थी। वीडियो में देखा जा रहा है कि इनकी लड़ाई के दौरान भगदड़ का माहौल बना रहा। लोग खुद और अपने वाहनों को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। ऐसे में सड़कों पर आवारा सांड का आतंक देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हर सड़क आवारा पशुओं खासकर सांडों की आपसी जंग का मैदान बनी दिखती है। यहां के दुकानदारों, स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा सांड का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है। इनकी वजह से सड़क पर जाम भी लग जाता है। लोग जिम्मेदारों से गुहार भी लगा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें