फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैलियम जहर से बिल्डर की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंद्रपुरी में बिल्डर पति द्वारा खाने में दिए थैलियम जहर से बीमार हुई पत्नी की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गई। वह करीब एक माह से अस्पताल में उपचार करवा रही थी। आरोपी ने अंध विश्वास में ससुराल के सभी सदस्यों को खाने में थैलियम जहर मिलाकर दे दिया था, जिससे उसकी साली और सास की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी का इलाज चल रहा था। कम मात्रा में खाना खाने की वजह से उसके ससुर पर इसका कम प्रभाव पड़ा। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि दिव्या अरोड़ा ने बृहस्पतिवार शाम अस्पताल में मौत हो गई। उसका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 मार्च को गंगाराम अस्पताल में इंद्रपुरी निवासी अनिता देवी शर्मा की मौत की सूचना मिली। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनके पेशाब और खून में थैलियम जहर का अंश मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसकी बेटी दिव्या गंगाराम के आईसीयू में भर्ती है। उसका भी जहरीला पदार्थ खाने का इलाज चल रहा है। जांच में यह भी पता चला कि अनिता की छोटी बेटी प्रियंका की 15 फरवरी को बीएल कपूर अस्पताल में मौत हो गई थी। उसकी भी जांच में जहरीला पदार्थ थैलियम के सेवन का प्रमाण मिला। इसके अलावा अनिता के पति देवेंद्र मोहन और उसकी घरेलू सहायिका में भी इस तरह के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

तफ्तीश आगे बढ़ने पर पता चला कि महिला के दामाद वरुण अरोड़ा ने जनवरी में घर में मछली बनाई थी। शक होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी लेकिन डॉक्टरों ने जान का खतरा बताकर उसे गर्भपात करवाने के लिए कहा। वरुण ने उसे ऐसा करने से मना किया। उसे लगता था कि बच्चे के रूप में उसके पिता आ रहे हैं, लेकिन ससुराल वालों ने उसकी पत्नी का गर्भपात करवा दिया। इससे गुस्से में उसने ससुराल वालों की खौफनाक हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें