फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: बच्चे के साथ देवर भाभी लौट रहे थे घर, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कूचला; भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

Tue, 30 May 2023 06:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर इलाके में एक ट्रक ने बाइक सवार महिला, देवर और उसके बच्चे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा बाल बाल बच गया। 
विज्ञापन
भीड़ ने ट्रक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र के हनुमान मूर्ति चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे माल गोदाम से जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका देवर घायल हो गया। महिला का बच्चा बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी नंद कालोनी निवासी रोहित वर्मा की अशोक ज्वैलर्स नाम से सोने चांदी के जेवर की दुकान है। रोहित का 7 वर्षीय बेटा विनायक गांधी नगर पब्लिक स्कूल में पड़ता है। मंगलवार को स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग थी। जिस में शामिल होना रोहित की पत्नी पूजा वर्मा अपने देवर मोहित के साथ बाइक से स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद देवर भाभी बच्चे को लेकर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक अभी हनुमान मूर्ति चौराहे के पास पहुंची थी। 

इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहित घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी की। इसके बाद लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पहुंची और आग बुझाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें