फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेल रहे थे युवक, ड्रोन ने पकड़ा तो पुलिस कर रही मामला दर्ज करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बावजूद लोग पुलिस की अपील को दरकिनार कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने अब ड्रोन से नजर रखना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ड्रोन से पुरानी दिल्ली इलाके पर नजर रख रही थी। उसी दौरान पुलिस को मटिया महल इलाके में बड़ी संख्या में लड़के मैदान में क्रिकेट खेलते हुए दिखे। पुलिस अब ड्रोन से बनाई गई वीडियो के आधार पर क्रिकेट खेलने वाले लड़कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी लड़कों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा। जहां सभी लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, वहां आसपास के लोगों से पूछताछ कर उन लड़कों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मैदान में बीस-पच्चीस से अधिक लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। ड्रोन के अलावा गश्त से पुलिस ऐसे लोगों की पहचान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें