फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए बेटे ने की घर में चोरी, पिता ने दर्ज कराया केस

Wed, 16 Aug 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
करावल नगर इलाके में एक पिता ने अपने ही बेटे पर चोरी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित जितेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी नवीन कुमार (22) की तलाश शुरू कर दी है। जितेंद्र का आरोप है कि उनके बेटे को शराब पीने की लत लगी हुई है। इसके अलावा वह अपने बिगड़ैल दोस्तों के साथ घर से बाहर रहता है। करावल नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र परिवार के साथ करावल नगर के मुकुंद विहार में रहते हैं। जितेंद्र दिल्ली जल बोर्ड में काम करते हैं। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा नवीन शराब पीने का आदी है। उसको शराब पीने के अलावा फालतू चीजों में रुपये खराब करने की आदत है। अक्सर वह रात के समय घर से बाहर रहता है। आरोप है कि शनिवार को रातभर वह घर से गायब रहा।

इस बीच तड़के चार बजे वह घर पहुंचा। यहां कुछ देर रुकने के बाद आरोपी चला गया। इधर, परिवार जब सुबह सोकर उठा तो अलमारी में रखे जेवरात, कुछ नगदी व एक मोबाइल फोन गायब थे। नवीन से पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। पिता ने रविवार को उसकी शिकायत पुलिस से कर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें