फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर तोड़फोड़ की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। झंडेवाला स्थित जल बोर्ड मुख्यालय में तोड़फोड़ के मामले में उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने भाजपा के 200 से 250 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपराधिक बल से प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए देशबंधु गुप्ता रोड थाने में शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि इस भीड़ का नेतृत्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता कर रहे थे। इसमें रवि तंवर, विकास तंवर और योगेंद्र चंदोलिया के भी नाम हैं। उधर, इस संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि शिकायत लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चड्ढा ने शिकायत में कहा है कि 200 से 250 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के प्रकोप के बावजूद गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होकर आपराधिक बल से जल बोर्ड मुख्यालय में प्रवेश किया और तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को आप के समर्थन देने के बाद भाजपा कार्यकर्ता ने यह हमला किया है। उन्होंने आशंका जताई कि किसानों का समर्थन करने के कारण भाजपा कार्यकर्ता उनकी और पार्टी के अन्य नेताओं की हत्या भी कर सकते हैं। साथ ही कहा कि आप हमलों से नहीं डरेगी।
इससे पूर्व, तोड़फोड़ के मामले में देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को भाजपा के मटका फोड़ प्रदर्शन के दौरान झंडेवालान स्थित जल बोर्ड के कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता जल बोर्ड के कार्यालय में घुस गए और तोड़फोड़ की। इस दौरान उनकी वहां मौजूद आप कार्यकर्ताओं से तीखी नोकझोंक हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन व तोड़फोड़ कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। रात में पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

यह है थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट
हवलदार भुवनेश्वर सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, दोपहर एक बजे दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में लोगों के घुसने और नारेबाजी की सूचना मिली थी। सिपाही अरुण के साथ मौके पर पहुंचे तो कोई शिकायतकर्ता नहीं मिला। पुलिस बल की तैनाती के बीच कई लोग नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारी सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे थे। इससे कोविड-19 फैलने का खतरा पैदा हो रहा था। इनके खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन और महामारी एक्ट के तहत मामला रात साढ़े दस बजे दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें